भुवनेश्वर. यस बैंक में रखी गयी महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी की 545 करोड़ रुपये की धनराशि गुरुवार को लौटेगी. ई-ट्रान्सफर के जरिये यह राशि यस बैंक से लौटेगी. इस राशि को सरकारी बैंक में रखा जाएगा. पुरी श्रीमंदिर विकास प्रशासक अजय कुमार जेना ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बुधवार शाम छह बजे के बाद यस बैंक पूरी तरह से कार्य करेगा. गुरुवार को यह राशि परिपक्व होगी. इस कारण इस राशि को लाया जाएगा.
उल्लेखनीय है कि यस बैंक की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण श्रीजगन्नाथजी के पैसे डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही थी. विपक्ष ने राज्य सरकार को इस मुद्दे पर घेरा था.
Check Also
ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
