Home / Odisha / कोरोना को धोना है, हिंदी विकास मंच का निःशुल्क मास्क वितरण

कोरोना को धोना है, हिंदी विकास मंच का निःशुल्क मास्क वितरण

भुवनेश्वर. कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हिंदी विकास मंच की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया गया तथा लोगों के बीच निःशुल्क मास्क का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन भुवनेश्वर स्टेशन पर किया गया था. बताया जाता है कि इस दौरान सैकड़ों लोगों के बीच निःशुल्क मास्क वितरण किया गया तथा हिंदी विकास मंच के सचिव डॉ मुकेश कुमार पोद्दार एवं उनकी टीम के सदस्यों ने लोगों को कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए.

इस दौरान लोगों को बताया गया कि नियमित अपने हाथों को धोते रहना है तथा हाथ से मुंह, नाक और आंखों को नहीं छूना है. साथ ही इस टीम के सदस्यों ने राज्य सरकार की तरफ से जारी दिशानिर्देशों से भी लोगों को अवगत कराया. लोगों को बताया गया है कि उनको क्या करना है और क्या नहीं करना है. इस दौरान हिंदी विकास मंच के सचिव डॉ मुकेश कुमार पोद्दार के साथ-साथ बीजू अप्रवासी साम्मुख के संयोजक नंदलाल सिंह भी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदी विकास मंच के सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …