Home / Odisha / केन्द्रीय एमएसएमई मंत्री नीतिन गडकरी को धर्मेन्द्र ने लिखा पत्र

केन्द्रीय एमएसएमई मंत्री नीतिन गडकरी को धर्मेन्द्र ने लिखा पत्र

  •  अनुगूल में भुवनेश्वर के सीटीटीसी के विस्तार केन्द्र की स्थापना की मांग

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर स्थित केन्द्रीय टूल रुम व प्रशिक्षण केन्द्र (सीटीटीसी) का एक विस्तारित केन्द्र (एक्सटेंशन सेंटर) अनुगूल में स्थापित किया जाए. केन्द्रीय़ पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस व इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने केन्द्रीय लघु व मध्यम उद्योग मंत्री नीतिन गडकरी को पत्र लिखकर यह मांग की है. इस पत्र में प्रधान ने कहा है कि लघु उद्योगों के लिए प्रडक्शन, डिजाइन, कनसल्टेंसी आदि प्रदान करने के लिए एमएसएमई मंत्रालय़ की ओर से केन्द्रीय टूल रुम व प्रशिक्षण केन्द्र (सीटीटीसी) भुवनेश्वर में स्थापित किया गया है. इसका दो एक्सटेंशन सेंटर जाजपुर व रायगड़ा में हैं. इन केन्द्रों के जरिये इन इलाकों में तकनीकी दक्षता प्रदान कर लोगों के लिए रोजगार सृजन हो रहा है तथा छोटे उद्योगों के विकास में सहायक सिद्ध हो रहा है. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि अनुगूल भी उद्योगों का केन्द् है. ऐसे में यहां पर भी एक केन्द्र स्थापित करने पर इस इलाके को लाभ मिलेगा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …