Home / Odisha / छोटी दुकानें नहीं होंगी बंद – पुलिस कमिश्नर

छोटी दुकानें नहीं होंगी बंद – पुलिस कमिश्नर

  •  माल को लेकर फैले भ्रम को सरकार ने किया दूर

  •  कहा- आवश्यक सामग्री, फूड ग्रोसरी, फल और औषधि की दुकानें रहेंगी खुली

भुवनेश्वर. कोरोना संक्रमण की आशंका के कारण शापिंग मालों को बंद करने के लिए निर्देश के बाद फैले भ्रम को सरकार ने आज साफ कर दिया है. बताया गया है कि छोटी दुकानें बंद नहीं होंगी. उन्हें बंद करने का किसी प्रकार का निर्देश जारी नहीं किया गया है. भुवनेश्वर-कटक कमिशनरेट पुलिस के कमिश्नर डा सुधांशु षडंगी ने पत्रकार सम्मेलन में यह बात कही. उन्होंने कहा कि किराना दुकान समेत दूध, सब्जी व फल की दुकानों को बंद करने का किसी प्रकार का निर्देश जारी नहीं किया गया है. इस कारण ये दुकानें खुली रहेंगी. इसलिए लोग भयभीत होकर चीजें न खरीदें. इसके बाद कोरोना को लेकर आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में सरकार के प्रवक्ता सुब्रत बाग्ची ने भी साफ किया कि शापिंग माल में यदि फल, ग्रोसरी और दवा जैसी आवश्यक दुकानें या सुविधाएं हैं तो वे बंद नहीं होंगी. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे बिना वजह माल घुमने न जायें.
उल्लेखनीय है कि कोरोना को ध्यान में रखकर भुवनेश्वर व कटक के समस्त शापिंग मालों को सोमवार से बंद करने की घोषणा की गई थी. ये आगामी 31 मार्च तक बंद रहेंगे. कमिश्नरेट पुलिस ने इस संबंध में ट्विट कर यह जानकारी दी थी. इस ट्विट में कहा गया था कि ओडिशा अर्बन पुलिस एक्ट के सेक्शन 35 के तहत इस तरह का निर्देशनामा जारी किया है. आगामी 31 तक ये बंद रहेंगे. भीड़भाड़ से बचने के लिए यह निर्णय किया गया है. इसके बाद लोगों को लगने लगा कि छोटी दुकानें भी बंद हो जाएंगी और वे ज्यादा खरीददारी करने लगे. इस कारण पुलिस कमिश्नर को स्पष्टीकरण देना पड़ा है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …