Home / Odisha / बाजार में स्टाक पूरा है, लोग आतंकित न हों – खाद्य आपूर्ति मंत्री

बाजार में स्टाक पूरा है, लोग आतंकित न हों – खाद्य आपूर्ति मंत्री

  • – पीडीएस सामग्री अग्रिम देने के संबंध में निर्णय शीघ्र

भुवनेश्वर. बाजार में किसी भी सामग्री की कमी नहीं है. इसलिए लोगों को किसी प्रकार से आतंकित होने की जरुरत नहीं है. खाद्य व आपूर्ति मंत्री रणेन्द्र प्रताप स्वाईं ने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी प्रकार की सामग्री की जमाखोरी करने नहीं दे रही है. विभाग पूरी तरह चौकन्ना है तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है. उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ राज्य सरकार कार्रवाई करेगी.
उन्होंने कहा कि लोगों को इस संबंध में जागरुक होने की आवश्यकता है. सरकार ने इस सबंध में जो गाइडलाइन जारी की है, उसे मानने के लिए उन्होंने अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि सामान्य रुप से मास्क लगाने जरुरत नहीं है. यदि अधिक लोगों से मिलना जुलना हो रहा है, तो मास्क लगाना चाहिए. हाथ को बार-बार साबुन से धोने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दिये जाने वाली सामग्री को पहले से देने पर राज्य सरकार विचार कर रही है. इस संबंध में शीघ्र निर्णय किया जाएगा.

वयस्कों लोगों के घर भेजा जायेगा पीडीएस का राशन
राज्य सरकार के प्रवक्ता सुब्रत बाग्ची ने कहा कि कोरोना को देखते हुए पीडीएस के तहत एक बड़ा फैसला लिया गया है. उन्होंने बताया कि राज्य में जो लोग वयस्क हैं या किसी समस्या से परेशान हैं, तो उनके घर राशन भेजा जायेगा. इसके लिए बोयोमेट्रिक सिस्टम का प्रयोग किया जायेगा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …