भुवनेश्वर. प्रवक्ता सुब्रत बाग्ची ने आज मोबाइल फोन को कम से कम चार से छह बार साफ करने की सलाह दी है. उन्होंने बताया कि हल्का साबुन का प्रयोग कर मोबाइल फोन को साफ करें तथा उसे बैंक, टिकट काउंटर तथा कार्यालयों में टेबुल पर मोबाइल फोन न रखें. उन्होंने सलाह दी कि अपने मोबाइल को आप बैग में रखिए. उन्होंने बताया कि एक आंकड़े के अनुसार एक व्यक्ति दिनभर में 2006 बार मोबाइल को छूता है तथा दिनभर में 76 बार प्रयोग करता है. इसलिए मोबाइल को साफ रखना जरूरी है.
Check Also
ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
