Home / Odisha / फैजूल हसन उर्फ चीनी को रिमांड पर लेगा वन विभाग

फैजूल हसन उर्फ चीनी को रिमांड पर लेगा वन विभाग

  •  संबलपुर पुलिस की टीम जल्द जाएगी म्यांमार

  •  ब्रजकाप्ता प्रसंग

संबलपुर। संबलपुर से ब्रजकाप्ता के तस्करी का मामला सामने आते ही वन एवं पुलिस विभाग दोनों चौंकने हो गए है। इस तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करने हेतु पुलिस एवं वन विभाग की टीम एकजूट होकर अपने अभियान को आगे बढ़ाने में जुट गई है। इस बीच ब्रजकाप्ता तस्करी के आरोप में गिरफ्तार सोनापाली के फैजूल हसन उर्फ चीनी को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गया है वन विभाग के एसीएफ तेजराज नायक के हवाले से यह जानकारी मिली है। उनके अनुसार बहुत जल्द वन विभाग के अधिकारी फैजूल से रूबरू होंगे और उससे मामले पर पूछताछ करेंगे। चूंकी कारोबार का लिंक म्यांमार एवं चीन से जुड़ा हुआ है। इसलिए पुलिस भी मामले को गंभीरता से ले रही है। एसपी डा. कनवर विशाल सिंह के निर्देश पर संबलपुर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। यह टीम बहुत जल्द म्यांमार जाएगी और वहांपर इस मामले की छानबीन करेगी। बताया जाता है कि मामले में बहुत जल्द कुछ और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। जिसके बाद कुछ सफेदपोश लोगों के चेहरे से भी नकाब हट जाएगा। फिलहाल शहर के लोगों की निगाहें पुलिस एवं वन विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …