Home / Odisha / स्कूलस्तरीय परीक्षाएं स्थगित, सिर्फ 12वीं के होंगे एक्जाम

स्कूलस्तरीय परीक्षाएं स्थगित, सिर्फ 12वीं के होंगे एक्जाम

  • सभी सरकारी व निजी स्कूल रहेंगे बंद

  •  शिक्षकों को स्कूल नहीं आने के लिए कहा गया

  •  जरूरत पड़ने पर फोन से दिये जा सकते हैं कोई निर्देश

  •  अलर्ट रहने के लिए कहा गया

भुवनेश्वर– कोरोना वायरस के कारण राज्य में 12वीं की परीक्षाओं के अलावा स्कूलों में चल रहीं सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय किया गया है. शिक्षकों को भी स्कूलों में न आने के लिए कहा गया है. विद्यालय व जनशिक्षा विभाग ने यह निर्णय किया है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी राज्य में स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने के संबंध में घोषणा की गई थी, लेकिन परीक्षाओं को जारी रखने के लिए कहा गया था. अब इस निर्णय को बदलते हुए 12वीं की परीक्षा के अलावा और समस्त परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. विद्यालय व जनशिक्षा विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे. शिक्षक स्कूल नहीं आयेंगे, लेकिन किसी भी निर्देश प्राप्त करने के लिए टेलीफोन पर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. साथ ही समस्त स्कूलों की तरह कोचिंग सेंटरों को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है. 12वीं की परीक्षा जारी रहेगी तथा परीक्षा के बाद 12वीं व 10वीं की कापियों का मूल्यांकन का कार्य जारी रहेगा.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …