Home / Odisha / सड़क हादसे में तीन की मौत, तीन घायल

सड़क हादसे में तीन की मौत, तीन घायल

केंदुझर। जिले के रुगुड़ी थाना क्षेत्र के बारबैंक घाट रोड पर एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी और इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। यहां एक एसयूवी और ट्रक के बीच टक्कर हो गयी थी। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को केंदुझर के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि एसयूवी सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में मारे गए तीन लोगों में से दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …