Home / Odisha / रायगड़ा में सड़क हादसे में छह की मौत

रायगड़ा में सड़क हादसे में छह की मौत

रायगड़ा। रायगड़ा के पास एक दर्दनाक हादसे में कल छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां एक ऑटो रिक्शा को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। बताया जाता है कि ये सभी लोग रायगड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद आंध्र प्रदेश के कामराडा लौट रहे थे। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। इधर, दोनों घायलों की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें विशाखापत्तनम रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के विकास के साक्षी बनेंगे युवा : प्रभाति परिडा

    सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर यात्रा में ओडिशा से 30 …