Home / Odisha / कोरोना को लेकर धौली और कोणार्क सूर्य मंदिर भी हुए बंद

कोरोना को लेकर धौली और कोणार्क सूर्य मंदिर भी हुए बंद


भुवनेश्वर. कोरोना को लेकर बौद्ध पर्यटन स्तल धौली स्तूप को बंद कर दिया गया है. इसके साथ-साथ गंजाम स्थित तारातारिणी मंदिर, भुवनेश्वर स्थित संग्राहलय, प्लैनटेरियम को बंद करा दिया गया है. उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कोरोना को आपदा घोषित किया है. इसके तहत शैक्षणिक संस्थानों को पहले ही बंद करा दिया गया है. कोरोना वायरस की भयावहता को देखते हुए ऐतिहाती कदम उठाते हुए पुरी जिला प्रशासन ने कोणार्क के सूर्य़ मंदिर को आगामी सात दिनों के लिए बंद रखने का निर्णय किया गया है. अब सात दिनों तक पर्यटक कोणार्क सूर्य मंदिर के दर्शन नहीं कर पायेंगे. पुरी के जिलाधिकारी ने बताया कि कोणार्क में हजारों की संख्या में देशी व विदेशी पर्यटक आते हैं, लेकिन कोरोना के कारण इसे सात दिनों तक बंद रखने का निर्णय किया गया है. इधर, खुर्दा के जिलाधिकारी सीतांशु राउत ने बताया कि कोरोना के कारण भुवनेश्वर के निटक धौली शांति स्तूप को आगामी 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय किया गया है. उन्होंने बताया कि लिंगराज मंदिर में भी आवश्यक कदम उठाये जाएंगे. उल्लेखनीय है कि धौली शांति स्तूप को देखने के लिए हजारों की संख्या में देशी तथा विदेशी पर्यटक आते हैं. वहां लोगों की भीड़ न हो, इसे ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने उपरोक्त निर्णय किया है. कोरोना को ध्यान में रखकर भुवनेश्वर के नंदनकानन प्राणी उद्यान तथा बटनिकल गार्डेन को आगामी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है. प्राणी उद्यान में कार्य करने वाले कर्मचारियों को मास्क पहन कर काम करने के लिए कहा गया है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …