Home / Odisha / पीएचडी मैदान से युवक की रक्तरंजित लाश बरामद

पीएचडी मैदान से युवक की रक्तरंजित लाश बरामद

  •  हत्या का संदेह

संबलपुर। बीती रात स्थानीय पीएचडी मैदान से एक अज्ञात युवक की रक्तरंजित लाश बरामद किया गया है। मृतक के मूंह एवं शरीर के अन्य भागों में जख्म के अनेकों निशान देखा गया है। जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि पहले युवक की बेरहमी से हत्या की गई, उसके बाद उसकी लाश को वहां फेंक दिया। मामले की खबर पाकर अंईठापाली थाना प्रभारी योगेश पंडा सदलबल मौकाए वारदात पर पहुंचे और मृतक की लाश का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया। अंईठापाली पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और मामले की छानबीन की जा रही है। अंईठापाली थाना प्रभारी योगेश पंडा ने बताया कि फिलहाल शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई आरंभ की जाएगी। खबर लिखे जानेतक पुलिस की कार्रवाई जारी थी, तथा मामले पर छाया धूंध छंट नहीं पाया था।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …