Home / Odisha / दलदलीपाड़ा में दो गुटों के बीच मारपीट, 12 गिरफ्तार

दलदलीपाड़ा में दो गुटों के बीच मारपीट, 12 गिरफ्तार

संबलपुर। स्थानीय दलदलीपाड़ा में दो गुटों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। खेतराजपुर पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए दोनों गुटों के कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम रवि महानंद, मनू महानंद, सोनी महानंद, सेमन महानंद, लालू बाग, दिनेश बाग, बबन बाग, गोविंद नाग, प्रकाश बाग, प्रदीप कमार एवं मानस साहू बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी शत्रुता को लेकर मारपीट की यह वारदात हुई। खेतराजपुुर पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …