Home / Odisha / नुकसान से टावर नहीं लगा रही हैं निजी मोबाइल कंपनियां

नुकसान से टावर नहीं लगा रही हैं निजी मोबाइल कंपनियां

  •  4जी की गति ने नहीं मिल रही इंटरनेट की सुविधाएं

  •  अधिक टावर स्थापना के लिए केन्द्र सरकार से किया गया अनुरोध

भुवनेश्वर. राज्य के दूर-दराज के इलाकों में मोबाइल टावर का निर्माण से लाभ न निकलने के कारण निजी कंपनियां इन इलाकों में टावर बनाने के लिए रुचि नहीं दिखा रही हैं. इससे राज्य में मोबाइल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. इस कारण केन्द्र सरकार को दूरस्थ इलाकों में अधिक टावर लगाने के लिए अनुरोध किया गया है. राज्य के इलेक्ट्रोनिक्स व सूचना प्रौद्यगिकी विभाग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि नुकसान के कारण कई निजी कंपनियों ने ओडिशा के दूरस्थ इलाकों से अपने टावरों को उठा भी लिया है. इससे संचार व्यवस्था प्रभावित हो रही है. साथ ही दूरस्थ इलाकों में इंटरनेट सेवा लचर हो गयी है.
उल्लेखनीय है कि 4जी इंटरनेट के पैसे मोबाइल कंपनियां वसूल रही हैं, लेकिन 4जी के मापदंडों पर इंटरनेट की सुविधा मुहैया नहीं करायी जा रही है. शहर में टावर होने के बावजूद 4जी की गति से इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है. इससे उपभोक्ताओं में काफी रोष देखने को मिलता है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …