Home / Odisha / बीजद की कार्यकारिणी बैठक स्थगित

बीजद की कार्यकारिणी बैठक स्थगित

भुवनेश्वर. आगामी 16 मार्च को होने वाली बीजू जनता दल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को स्थगित कर दिया गया है. बीजद के वरिष्ठ नेता संजय दासवर्मा ने यह जानकारी दी. वर्मा ने एक पत्र लिखकर सभी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को यह जानकारी दी है. उन्होंने इस पत्र में कहा है कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक 16 मार्च को होनी थी, लेकिन अब इसे अगली तिथि की घोषणा होने तक स्थगित कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि राज्य़ सरकार ने शुक्रवार को करोना को प्रदेश आपदा घोषित कर दिया है. इसके साथ ही सभी शिक्षण संस्थान, सिनेमा हाल, जिम व स्विमिंग पुल आदि को 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिया गया है. इसके अलावा विधानसभा की कार्यवाही को 29 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …