भद्रक- होली पर भद्रक में हास्य कवियों की महफ़िल जमी| होली का माहौल ही ऐसा होता है कि हिंदुस्तान में होली की त्यौहार के समय कही कव्वाली तो कही कवि सम्मलेन की धूम मची रहती है| भद्रक में भी लगभग तीन दशकों के बाद मरवाड़ी युवा मंच भद्रक ने हास्य कवि सम्मलेन का आयोजन किया था| देश विदेश में अपनी हास्य और व्यंग से लोगों को हँसा कर मनोरंजन करने की कला में महारत और ख्याति प्राप्त कलाकारों के भद्रक आगमन पर ही लोग उत्साहित दिखे | मंसौर, मध्यप्रदेश से श्री मुन्ना बैटरी जी ने मंच पर आते ही लोगो को लोट पोट कर दिया, नवलगढ़ राजस्थान से पधारे श्री हरीश हिंदुस्तानी जी ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया, पिलखुआ उत्तर प्रदेश से सुश्री राधिका मित्तल जी ने अपनी सुरीली आवाज में श्रृंगार रास कवितायें और ग़ज़ल से समां बंधा| शाम ८ बजे से कार्यक्रम प्रारम्भ से ११ बजे तक लोगों ने खूब मजा लिया| युवा लक्ष्मी बलदेव जी ने कार्यक्रम का सञ्चालन बड़े खूबसूरती से किया|
Check Also
ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
