Home / Odisha / महानदी पुल से नीचे कूदा सरफिरा, हालत गंभीर

महानदी पुल से नीचे कूदा सरफिरा, हालत गंभीर

संबलपुर। शुक्रवार की अपराह्न एक सरफिरा चाउंरपुर के पास महानदी पुल से नीचे कूद पड़ा, जिसमें वह गंभीर रूप जख्मी हुआ है। मामले की खबर पाकर पुलिस एवं दमकल विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचें और जख्मी युवक को पानी से बाहर निकालने के बाद जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। टाउन थाना प्रभारी रमेशचंद्र दोरा ने बताया कि युवक का नाम सरोज कुमार भोई बताया गया है तथा वह मानेश्वर के सर्गीपाली का रहनेवाला है। युवक ने किन हालातों में ब्रीज से नीचे छलांग लगाया, खबर लिखे जानेतक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …