Home / Odisha / पतंजलि योग केन्द्र में कोरोना वायरस पर सचेतनता कार्यक्रम

पतंजलि योग केन्द्र में कोरोना वायरस पर सचेतनता कार्यक्रम

संबलपुर। हीराकुद कालोनी स्थित पतंजलि योग केन्द्र में कोरोना वायरस पर विशेष सचेतनता शिविर लगाया गया। प्रदेश महिला पतंजलि योग केन्द्र की प्रभारी श्रीमती जे गिरिजा देवी की अध्यक्षता में हुए इस शिविर में जानेमाने नाटककार ब्रजेन्द्र कुमार नायक विशेष अतिथि के तौरपर शामिल हुए। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री नायक ने कोरोना वायरन के नुकसान एवं इससे सावधान रहने की जानकारी उपस्थित लोगों को दिया। सचेतनता शिविर के संचालन में पतजलि योग केन्द्र के सदस्य प्रशांत मेहेर, पदमिनी मुंडा, सस्मिता ओराम, सुशांत साहू, अंजना, जगन्नाथ महापात्र समेत अन्य कार्यकर्ताओंं ने सक्रिय सहयोग किया। शिविर में उपस्थित लोगों को तुलसी के उपयोग की बारिकियों की जानकारी भी प्रदान की गई।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …