संबलपुर। नैक कमेटी के संबलपुर आने से पहले गंगाधर मेहेर विश्वविद्यालय में विशेष कर्मशाला का आयोजन किया गया। गंगाधर मेहेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अतनु कुमार पति की अध्यक्षता में हुए इस कर्मशाला में संबलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीपक कुमार बेहेरा मुख्य अतिथि, तथा कीट विश्वविद्यालय के क़ुलपति रश्मिता सामंत, अध्यापक जयंत परिडा एवं डा. पी गुरू विशेष अतिथि के तौरपर शामिल हुए। गंगाधर मेहेर विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव उमाचरण पति ने इस पूरे कार्यक्रम का संयोजन किया। कर्मशाला में नैक कमेटी मानदंडों पर भी विस्तारित चर्चा की गई।
Check Also
ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
