Home / Odisha / श्रीजगन्नाथजी की धनराशि की सुरक्षा को लेकर केन्द्रीय वित्त मंत्री से मिले केन्द्रीय मंत्री प्रताप षड़ंगी

श्रीजगन्नाथजी की धनराशि की सुरक्षा को लेकर केन्द्रीय वित्त मंत्री से मिले केन्द्रीय मंत्री प्रताप षड़ंगी

  •  कहा-नियमों का उल्लंघन कर निजी बैंक में पैसे रखे जाने से आ रही साजिश की बू

  •  मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

भुवनेश्वर. केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री प्रताप षड़ंगी ने गुरुवार को श्रीजगन्नाथ मंदिर के पैसे की सुरक्षा को लेकर केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से मिले. उन्होंने इस अवसर पर एक पत्र भी सौंपा. इस पत्र में कहा गया है कि पुरी के श्रीमंदिर की प्रबंध समिति द्वारा गाइडलाइनों का उल्लंघन कर श्रीजगन्नाथजी की धनराशि को सरकारी बैंक के बजाय निजी बैंक में रखा गया. इससे अनेक सवाल उत्पन्न हो रहे हैं. राज्य सरकार के कुछ कर्मचारी अपने निजी स्वार्थ के लिए इस तरह का कार्य करने पर साजिश की बू आ रही है. यह धनराशि ओडिशा के लोगों के भावनाओं से जुड़ी हुई है. इस कारण मामले में निष्पक्ष जांच करायी जाए तथा अनियमितता के लिए जिम्मेदारी तय की जाए. साथ ही वह आरबीआई को मंदिर की धनराशि को वापस करने के लिए निर्देश दें, ताकि यह राशि सुरक्षित रह सके.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …