Home / Odisha / केन्द्रीय वित्तमंत्री सीतारमन से मिले बीजद सांसद

केन्द्रीय वित्तमंत्री सीतारमन से मिले बीजद सांसद

  •  शहरी निकायों को दी जाने वाली बकाया राशि देने की मांग

भुवनेश्वर. 14वें वित्त आयोग की सिफारिश के आधार पर राज्य के 114 शहरी निकाय संस्थाओं को दी जाने वाली बकाया राशि को शीघ्र प्रदान करने की मांग को लेकर बीजद के सांसद गुरुवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से मिले. इस दौरान बीजद सांसदों ने उन्हें बताया कि इस बाबत राज्य को लगभग सात सौ करोड रुपये मिलना है. यह मामला चार साल पुराना है, लेकिन इसके बावजूद भी ओडिशा को यह राशि प्राप्त नहीं हुई है. उनसे सुनने के बाद वित्त मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर वह विचार करेंगी. इस अवसर पर बीजद सांसद प्रसन्न आचार्य, अमर पटनायक सरोजिनी हेम्ब्रम व सम्सित पात्र उपस्थित थे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …