भुवनेश्वर. राज्य के विभिन्न जिलों में विशेष कर पश्चिम ओडिशा के जिलों में पंजीकरण के बावजूद किसानों से धान की खरीद न किये जाने को लेकर प्रतिपक्ष के नेता प्रदीप्त नायक ने गहरी चिंता व्यक्त की. शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति मंत्री ने इस बात का आश्वासन दिया था कि पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जाएगी, लेकिन उनके इस आश्वासन को पूरा नहीं किया जा रहा है. पश्चिम ओडिशा के अनेक इलाकों में किसानों से धान की खरीद नहीं की जा रही है. इस कारण किसान परेशान हैं. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि वह इस बारे में राज्य सरकार से किसानों से धान की खरीद करने के लिए निर्देश दें.
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
