भुवनेश्वर. राज्य में चिटफंड धोखाधड़ी को लेकर राज्य सरकार द्वारा गठित जांच आयोग को बंद कर दिये जाने को लेकर कांग्रेस विधायक संतोष सिंह सालुजा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने शून्यकाल में इस मुद्दे पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा करने के साथ-साथ चिटफंड धोखाधड़ी के शिकार लोगों को उनके पैसे वापस दिलाने की मांग की. उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार को निर्देश देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र से अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि पैसा वापस करने के लिए सात लाख हलफनामे दायर किये गये हैं. धोखाधड़ी का शिकार होने वाले कई जमाकारी आत्महत्या कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 3 सौ करोड़ रुपये का कार्पोस फंड स्थापित किया था. उस फंड का क्या हुआ.
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
