भुवनेश्वर. –ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र का दूसरा चरण बुधवार से फिर शुरु हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सदन की कार्यवाही सुबह 10.30 बजे शुरू होते ही दिवंगत पूर्व विधायकों के लिए शोक प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री तथा सदन के नेता नवीन पटनायक ने दिवंगत पूर्व विधायक वीर सिपका, प्रह्लाद बेहरा व विजय कुमार नायक के लिए शोक प्रस्ताव लेकर आये। इसके बाद प्रतिपक्ष के नेता प्रदीप्त नायक ने शोक प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए पार्टी की ओर से दिवंगत विधायकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ साथ उनकी अमर आत्मा की सद्गति की कामना की। कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र ने भी इस चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस की ओर से संवेदना व्यक्त की। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्र ने दिवंगत विधायकों के समाज के प्रति योगदान के बारे में उल्लेख किया। इसके बाद दिवंगत आत्माओं की सद्गति की कामना करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इसे विधानसभा की ओर से दिवंगत विधायकों के परिवार के पास भेज दिया जाएगा।
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
