भुवनेश्वर- राज्यसभा सीट के लिए बुधवार को बीजू जनता दल के चार सदस्यों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। बीजद सुप्रीमो तथा अध्यक्ष नवीन पटनायक की उपस्थिति में सुभाष सिंह, मुन्ना खां, सुजीत कुमार एवं ममता महांत ने अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर के पास दाखिल किया। विधानसभा में होने वाले इस नामांकन पत्र दाखिला के समय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के अलावा बीजद के कई मंत्री व विधायक उपस्थित थे। यहां उल्लेखनीय है कि खाली पड़ी राज्यसभा सीट के लिए आगामी 26 मार्च को मतदान होना है। हालांकि बीजू जनता दल के पास अपने तीन उम्मीदवार जीताने के लिए पूर्ण संख्याबल है। एक सीट पर उसे अन्य दल भाजपा या कांग्रेस का सहारा लेना पड़ सकता है। ऐसे में अब देखना है कि उसे किसका समर्थन मिलता है। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ने अभी तक अपने उम्मीदवार नहीं दिए हैं। भाजपा विधायक तथा विधानसभा में विरोधी दल के नेता प्रदीप्त नायक ने कहा है कि हमारे पास संख्या नहीं है, ऐसे में हम अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि चौथी सीट भी बीजद के पास ही रहेगी।
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
