Home / Odisha / महिलाओं में स्‍वयं को पुनर्गठित करने की अभूतपूर्व शक्ति – पूर्णिमा सिंह

महिलाओं में स्‍वयं को पुनर्गठित करने की अभूतपूर्व शक्ति – पूर्णिमा सिंह

  • पूर्व तट रेलवे महिला कल्‍याण संगठन खुर्दा रोड ने अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाया

सजन अग्रवाला, जटनी

पूर्व तट रेलवे महिला कल्‍याण संगठन (ECORWWO), खुर्दा रोड द्वारा मंडल के महिला कर्मचारियों के प्रेरणा-स्‍वरूप, अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए पूर्णिमा सिंह, अध्‍यक्ष, पूर्व तट रेलवे महिला कल्‍याण संगठन, खुर्दा रोड ने कहा कि महिलाएं समाज की वास्‍तविक वास्‍तुकार होती हैं और जीवन में आने वाली कठिनाइयों को पार कर आगे बढ़ने की तथा स्‍वयं को पुनर्गठित करने की उनमें अभूतपूर्व शक्ति है।

इस अवसर पर पूर्णिमा सिंह द्वारा खुर्दा रोड मंडल कार्यालय के विभिन्‍न विभागों में कार्यरत 26 प्रतिभावान महिला कर्मचारियों को सम्‍मानित किया गया। श्रीकुंज, उत्‍कल पब्लिक स्‍कूल में कार्यरत सात महिला कर्मचारियों को भी इस अवसर पर सम्‍मानित किया गया। कार्यक्रम में गीता रानी, उपाध्‍यक्ष, पूर्व तट रेलवे महिला कल्‍याण संगठन, सागरिका सतपथी, सचिव,  पूर्व तट रेलवे महिला कल्‍याण संगठन, रुचिका सिंह, खजानची, पूर्व तट रेलवे महिला कल्‍याण संगठन तथा पूर्व तट रेलवे महिला कल्‍याण संगठन की अन्‍य सदस्‍य भी उपस्थित थीं।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …