Home / Odisha / कटक में यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

कटक में यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

  •  नये नियम को लेकर आईपीएसएआर प्रबंधन के छात्रों ने फैलायी जागरुकता

कटक. यातायात के नये नियमों को लेकर आईपीएसएआर प्रबंधन के छात्रों ने कटक कमिश्नरेट पुलिस के साथ मिलकर शहर में लोगों के बीच जागरुकता फैलायी. छात्रों ने लोगों को यह बताने की कोशिश की कि बिना हेल्मेट दोपहिया चलाना न सिर्फ असुरक्षित यात्रा है, अपितु नये नियम के तहत दंडनीय भी है. छात्रों के इस प्रयास की सराहना करते हुए संस्था के निदेशक सीए डा जेके मिश्र ने कहा कि छात्रों को सोशल मीडिया के बजाय समाज से सीधे जुड़ना चाहिए. इससे वे यातायात नियमों के बारे में सीख सकते हैं और लोगों को सीखा सकते हैं. इस कार्यक्रम के दौरान हेल्मेट पहने बिना सवारी कर रहे लोगों के लिए कुछ मूल प्रश्न रखे गए थे, जिनका सही उत्तर देने पर उन्हें एक टी-शर्ट के साथ-साथ हेल्मेट से सम्मानित किया गया और उन्हें समझाया गया कि यह उनके जीवन के लिए कितना उपयोगी है. इस दौरान नमिता मिश्रा ने कहा कि 10 हेल्मेट और 15 टी-शर्ट लोगों को उपहार के रूप में वितरित किए गए. यह कार्यक्रम भविष्य में भी कटक के अन्य स्थानों पर जारी रहेगा. एक यातायात अधिकारी ने कहा कि इस दौरान ई-चालान के माध्यम से लगभग 15000 रुपये एकत्र किए गए. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिमांशु भूषण स्वाईं, आईआईसी बदामबाड़ी और मनोज कुमार बिलुम आईआईसी ट्रैफिक, अन्य पुलिस अधिकारी, फेकेल्टी और छात्रों के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …