Home / Odisha / रेलवे ठेकेदार संघ ने डीआर एम को ज्ञापन सौंपा

रेलवे ठेकेदार संघ ने डीआर एम को ज्ञापन सौंपा

संबलपुर। रेलवे ठेकेदार संघ ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर संबलपुर रेल मंडल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बकाया बिल का भुगतान किए जाने की मांग किया है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में वे आंदोलन करने को विवश होंगे। डीआरएम की अनुपस्थिति में एडीआरएम एल पातरूडू ने ज्ञापन ग्रहण किया और इसे डीआरएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में ठेकेदार संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार मिरानी, उपाध्यक्ष रोहीतोषकुमार गोयल, प्रहलाद सडंगी, विक्रम सेनापति, योगेश पांडे एवं धर्मेन्द्र सिंह समेत संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …