Home / Odisha / हाइड्रा की चपेट में आकर सायकिल सवार की मौत

हाइड्रा की चपेट में आकर सायकिल सवार की मौत

संबलपुर। स्थानीय नक्सपाली चौक के पास हाइड्रा की चपेट में आकर एक सायकिल सवार की मौत हो गई। मृतक का नाम दशरथ महानंद बताया गया है तथा वह खलियाबंध का रहने वाला था। मामले की खबर पाकर धनुपाली पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची और मृतक की लाश का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …