Home / Odisha / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण रैली कटक में

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण रैली कटक में

  • अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की लगभग 460 शाखाएं पूरे भारत एवं नेपाल में एक साथ कर रही है आयोजन

कटक. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की लगभग 460 शाखाएं पूरे भारत एवं नेपाल में एक साथ आठ मार्च को टू-व्हीलर पर महिला सशक्तिकरण रैली निकाल रही हैं. उसी के अंतर्गत कटक में भी इसका आयोजन किया जायेगा. आठ मार्च को सुबह आठ बजे दोलमंडी, रिलायन्स ट्रेंड से रैली निकलकर तेरापंथ भवन तक जायेगी. इसका उद्घाटन विधायक सोबिक बिश्वाल करेंगे. इसके बाद भवन में प्रेरणा सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत संगीतकार डॉ गुरु श्यामामणि पटनायक को सम्मानित किया जायेगा. इस दौरान कटक की सभी महिला संस्थाओं के साथ गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …