संबलपुर। चालीस छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करनेवाले यमुनादेवी कालेज के प्रिंसीपल तुषार कुमार बारिक ने अंतत: संबलपुर पुलिस के समक्ष आत्समर्पण कर दिया। आरोपी को एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है, जहांपर उससे गहन पूछताछ किए जाने की जानकारी मिली है। जांच में बाधा ने पैदा हो इसलिए मामले को गुप्त रखा गया है। गौरतलब है कि तुषार बारिक एवं उसकी धर्मपत्नी मंजूलता बारिक ने नकली कागजातों के बलपर चारभाटी कालेज मेंं यमुनादेवी कालेज की स्थापना किया। तत्पश्चात चालीस छात्रों को उनका भविष्य संवारने का झांसा दिया और प्रत्येक से 40-40 हजार रूपए की वसूली किया। जब विद्यार्थियों के परीक्षा की बारी आई तो तुषारकांत एवं उनकी पत्नी रातोंरात गायब हो गए। अंतत: पीडि़त छात्रों ने धनुपाली पुलिस एवं डीएम शुभम सक्सेना से मामले की शिकायत किया। जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से मामले की छानबीन आरंभ किया। अंतत: आरोपी तुषार कुमार बारिक ने धनुपाली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। संबलपुर पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ समाप्त होने के बाद मामले को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। खबर लिखे जानेतक पुलिसिया पूछताछ जारी थी।
Check Also
ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
