भुवनेश्वर. आय से अधिक संपत्ति के मामले में नवरंगपुर के आरटीओ गणेश कहंर के आवास, कार्यालय समेत अन्य ठिकानों पर शुक्रवार को छापा मारा गया है. विजिलेंस सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नवरंगपुर में उनके किराये के मकान के साथ साथ उनके सरकारी कार्यालय, फुलबाणी स्थित उनके घर, भुवनेश्वर व पारलाखेमुंडी में स्थित उनके आवास में भी विजिलेंस की टीमों में छापा मारा है. विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि छापे मारने की कार्रवाई संपूर्ण होने के बाद ही उनकी संपत्ति का सही आकलन के बारे में चित्र स्पष्ट हो सकेगी. उल्लेखनीय है कि गत 21 फरवरी को गणेश्वर के साथ किसी व्यक्ति के बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था. इसमें एक व्यक्ति कह रहा था कि उनका काम नहीं हुआ है इस कारण रिश्वत की 15 हजार रुपये उसे लौटायें. गणेश्वर ने भी कहा था कि इस राशि को लौटा दिया जाएगी.
Check Also
ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
