Home / Odisha / कटक में राज्यपाल गणेशी लाल के भजन पर भक्त हुए मंत्रमुग्ध

कटक में राज्यपाल गणेशी लाल के भजन पर भक्त हुए मंत्रमुग्ध

  • श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन

  • कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल गणेशी लाल का भव्य स्वागत

कटक. श्री श्याम बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री श्याम बाबा मंदिर बालू बाजार में आयोजित श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन सुबह 8 बजे से श्री श्याम प्रभु की पूजा-अर्चना प्रारंभ की गयी. सुबह 10 बजे से श्री श्याम प्रभु की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर विशाखापट्टनम से पधारे श्री नरेश शर्मा के श्रीमुख से श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का शुभारंभ किया गया. इनके साथ कटक के स्थानीय पाठ वाचक दिनेश जोशी, पप्पू सांगानेरिया, यशवंत चौधरी, कमल वशिष्ठ, महेश शर्मा एवं दीपक बाजोरिया भी उपस्थित थे.

अपराह्न 4:15 बजे राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल मंदिर पहुंचकर श्री श्याम बाबा का दर्शन किए एवं पूजा अर्चना की तथा बाबा की ज्योत ली एवं ट्रस्टी दिनेश कमानी ने राज्यपाल का परिचय करवाया. तत्पश्चात राज्यपाल ने बाबा के प्रति आभार व्यक्त किया. महामहिम गणेशी लाल ने श्याम बाबा का भजन गाकर बाबा के भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं राधा कृष्ण के भाव का अपने शब्दों में वर्णन किया. मंदिर में आकर वह बहुत प्रसन्न चित्त नजर आ रहे थे और मंदिर की बहुत प्रशंसा भी की.

राजपाल को इस अवसर पर  उत्तरी, पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृतिचिह्न देकर अध्यक्ष गणेश प्रसाद कंदोई, उपाध्यक्ष दाऊ दयाल अग्रवाल, कार्यक्रम चेयरमैन पवन चौधरी, दिनेश कमानी, एवं विनोद भावसिंहका ने सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में ट्रस्टी रामकरण अग्रवाल, शादीराम शर्मा, नरेश गनेड़ीवाल, देवकीनंदन जोशी, ओमप्रकाश नांगलिया, अशोक अग्रवाल सहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों में किशनलाल भरतिया, चिरंजीलाल जोशी, मदनलाल कांवटिया, जयराम जोशी, हुकुम सिंह, कमल सिकारिया, दीनदयाल क्याल, सतनारायण भरालेवाला, रमेश बंसल, सुरेश कमानी, रवि खुराना आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …