भुवनेश्वर. केन्दुझर जिले के घसिपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर कोलीमाटी चौक पर एक अज्ञात वाहन द्वारा बोलेरो को धक्का दिये जाने के कारण ड्राइवर की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गये हैं. मृतक का नाम टुटु पात्र है तथा वह केन्दुझर जिले के जोड़ा का रहने वाला है. घायलों को आनंदपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराय़ा गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बरामद करने के साथ-साथ पोस्टमार्टम के लिए शव के भेजा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Check Also
सुभद्रा योजना के दो साल पूरे
ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’ उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
