भुवनेश्वर- चिटफंड घोटाले की जांच कर रहे जस्टिस मदनमोहन दास की अध्यक्षता में गठित कमिशन को बंद किये जाने के बाद राज्य के प्रभावित निवेशक हताश व निराश हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा विधायक सुरेश राउतराय ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि बीजद सरकार के मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता के इसमें शामिल होने के कारण मुख्यमंत्री इस मामले की जांच को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। इस घटना से यह स्पष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चिटफंड मामले में मुखर होने के बावजूद अब इस मामले में मुंह नहीं खोल रही है। इससे यह बात प्रमाणित हो गया है कि भाजपा बीजद के साथ मिल गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हजारों करोड़ रुपये के स्कैम में प्रभावित लोगों के लिए केवल तीन सौ करोड़ रुपये के कर्पोस फंड की घोषणा की थी। इससे भी किसे पैसा मिला या न मिला यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
