Home / Odisha / करोना को लेकर राज्य में बंद नहीं होंगे स्कूलें – मंत्री

करोना को लेकर राज्य में बंद नहीं होंगे स्कूलें – मंत्री

  • कहा-ओडिशा में लोगों को आतंकित होने की जरूरत नहीं

भुवनेश्वर. ओडिशा में करोना वायरस को लेकर किसी प्रकार के आतंकित होने की कोई आवश्यकता नहीं है. राज्य में अभी तक एक भी करोना से पीड़ित मरीज की पहचान नहीं हुई है. इस कारण राज्य में स्कूलों को बंद नहीं किया जाएगा.  राज्य के विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने पत्रकारों के इस  संबंधी सवाल के उत्तर में यह बात कही. उन्होंने कहा कि इससे पहले राज्य सरकार द्वारा करोना के संबंध में सतर्क रहने के लिए राज्य के स्कूलों को कहा गया था था. अन्य राज्यों में करोना मरीजों की पहचान हुई है, लेकिन ओडिशा में ऐसा मामला सामने नहीं आया है. इस कारण स्कूलों को बंद नहीं किया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …