भद्रक. भद्रक जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग -16 पर चरंपा रेलवे ब्रिज लके निकट बीती रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल हो गये हैं. इस हादसे में मृत व्यक्ति इसी जिले के वासुदेवपुर इलाके का है. प्राप्त जानकरी के अनुसार, मंगलवार की रात चार लोगों को लेकर आ रही एक कार ने वहां खड़े एक ट्रक को धक्का मार दिया. धक्का देने के कारण एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गये. हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को बाहर निकाल कर भद्रक स्थित जिला मुख्यालय चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन वहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
