Home / Odisha / पूर्व विधायक वीर सिपका के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पूर्व विधायक वीर सिपका के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

भुवनेश्वर. पूर्व विधायक वीर सिपका के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा शोक व्यक्त किया है. पटनायक ने इस बारे में ट्विट कर कहा है कि पूर्व विधायक वीर सिपका के निधन का समाचार जानने के बाद वह दुःखी हैं. उनकी अमर आत्मा की सदगति की कामना करने के साथ-साथ शोकसंतप्त परिवार के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.  उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम को धर्मगढ़ के पूर्व विधायक वीर सिपका का निधन हो गया था. वह इस सीट से तीन बार विधायक रहे थे. सरकारी नौकरी से त्यागपत्र देकर वह 1995 में वह पहली बार जनता दल के टिकट से विधानसभा में पहुंचे थे. इसके बाद वह लगातार तीन बार विधायक रहे थे.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …