Home / Odisha / खास अंदाज में दी गई बारहवी की परीक्षार्थियों को शुभकामना

खास अंदाज में दी गई बारहवी की परीक्षार्थियों को शुभकामना

संबलपुर। मंगलवार से शहर के सभी शिक्षानुष्ठानों में बारहवीं (सीएचएससी) की परीक्षा आरंभ हो गई। जिसे लेकर छात्र एवं छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। किन्तु गंगाधर मेहेर विश्वविद्यालय में परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को जिस ढंग से शुभकामनाएं दी गई, वह आज पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने मंगलवार की सुबह परीक्षा देने आए सभी छात्र एवं छात्राओं के मार्थ पर तिलक लगाया और पुष्पगुच्छ प्रदान कर उन्हें परीक्षा में बेहतर करने की शुभकामना दिया। जीएमयु के अलावा महिला कालेज एवं एनएससीबी कॉलेज समेत अन्य सभी शिक्षानुष्ठानों में परिषद की ओर से प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …