Home / Odisha / शराबी पुलिस कांस्टेबल भी फंसा जाल में, निलंबित

शराबी पुलिस कांस्टेबल भी फंसा जाल में, निलंबित

संबलपुर। शराब पीकर पुलिस वाहन चला रहा पुलिस कांस्टेबल भी यातायात कर्मचारियों के जाल में फंस गया। जब उसने चालान को लेकर बहसबाजी आंरभ किया तो उसके मूंह से शराब की गंध आने लगी। अंतत: यातायात एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने विशेष मशीन से जांच किया तो सारी हकीकत सामने आ गई। पहले तो उसका चालान काटा गया। जब एसपी को इस मामले की भनक लगी तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से उस कांस्टेबल को नौकरी से निलंबित कर दिया है। आरोपी कांस्टेबल का नाम दिलीप नाग बताया गया है तथा वह धनुपाली थाना के अधीन संचालित भूलियापाड़ा पुलिस चौकी में तैनात था।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …