Home / Odisha / राजगांगपुर- थाना परिसर में सिगरेट पीने को लेकर झड़प, मौजूदा पुलिस अधिकारी बना मुक दर्शक

राजगांगपुर- थाना परिसर में सिगरेट पीने को लेकर झड़प, मौजूदा पुलिस अधिकारी बना मुक दर्शक

राजेश दाहिमा, राजगांगपुर
जहां प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट पीने पर प्रतिबंध लगाने के साथ विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं और यह सूचना दी गई है कि सार्वजनिक स्थल, भीड़-भाड़ वाला इलाका, ट्रेन एवं बस में सिगरेट पीने वाले पर कार्रवाई के साथ जुर्माना वसूला जाएगा, लेकिन राजगांगपुर थाना परिसर में ठीक इसका एक उल्टा उदाहरण सामने आया है, जो फिलहाल चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय कुछ पत्रकार एक घटना की जानकारी लेने के लिए थाना ग‌ए थे। वहीं थाना परिसर में ओसीएल आयरन स्टील लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी संजीव अग्रज किसी मामले को लेकर थाना आए थे। थाना प्रभारी अपने कार्यलय में नहीं रहने से उक्त अधिकारी थाना परिसर में खड़े होकर सिगरेट पीने लगे। उसे थाना परिसर में सिगरेट पीते देखकर एक मिडिया प्रभारी थाना में मौजूद एस‌आई अरुण पटेल को जानकारी देते हुए कारवाई करने का अनुरोध किया। उस समय उक्त थाना अधिकारी ने मिडिया प्रभारी से कहा कि बड़े लोग हैं कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया।
मौजूदा थाना अधिकारी की बात सुनकर मिडिया प्रभारी बाहर निकल कर ओसीएल आयरन स्टील लिमिटेड के अधिकारी संजीव अग्रज को सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट पीने मना है कहते हुए जानकारी दी।
इस बात को लेकर उस समय मिडिया प्रभारी एवं ओसीएल आयरन स्टील लिमिटेड के अधिकारी के बीच जोरदार बकझक शुरू हो गई। शोरगुल सुनकर थाना में मौजूद अधिकारी बाहर निकल कर सिगरेट पीने वाले पर कार्रवाई नहीं करते हुए मिडिया प्रभारी को धमकाने का प्रयास किया।उनका रवैया देखकर मौजूद मिडिया प्रभारी एकजुट होकर उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। थाना प्रभारी गोकुलानंद साहु अपने कार्यलय में नहीं रहने के कारण समाचार लिखे जाने तक यह मामला अभी तक अधर में लटका हुआ है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …