Home / Odisha / राज्यभर में प्लस-2 की परीक्षाएं आज से

राज्यभर में प्लस-2 की परीक्षाएं आज से

  •  सुचारू रूप से परीक्षा आयोजित कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी

  •  3.5 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगी

    भुवनेश्वर. राज्य में माध्यमिक उच्च शिक्षा परिषद (सीएचएसई) ओडिशा द्वारा संचालित होने वाली प्लसस-टू की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं. इसके लिए परिषद की ओर से सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. परिषद से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा में कुल तीन लाख 50 हजार 800 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे. इसके लिए पूरे राज्य में 1143 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं. परीक्षा में प्रश्नपत्रों के लीक होने से रोकने, नकल पर पूरी तरह रोक लगाने तथा सही रुप से संचालित करने के लिए अनेक कदम उठाय़े गये हैं. यह परीक्षा मंगलवार से प्रारंभ होकर 28 मार्च तक चलेगी. दोनों रेगुलर व एक्स रेगुलर परीक्षाओं में कला विषय में सर्वाधिक 2 लाख 20 हजार 437 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैंठेंगें. इसी तरह विज्ञान में 97 हजार 566, वाणिज्य में 25 हजार 785 व वोकेशनल में 7 हजार 32 छात्र छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे. परीक्षा के परिचालन के लिए 202 एग्जाम मैनजमेंट हब बनाये गये हैं. सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए थ्योरी परीक्षा के प्रश्न पत्र भेजे जा चुके हैं. दूसरे चरण में प्रश्नपत्र 11 मार्च को भेजा जाएगा. नकल पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी लगाये गये हैं. उन्होंने बताया कि परीक्षा को सुचारु रुप से करने के राज्य में तीन जोनल कार्यालय बारिपदा, ब्रह्मपुर व संबलपुर में स्थापित किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …