Home / Odisha / बुद्धिजीवी सम्मेलन में नागरिका संशोधन कानून पर चर्चा

बुद्धिजीवी सम्मेलन में नागरिका संशोधन कानून पर चर्चा

संबलपुर। राष्ट्रीय सेवक संघ के स्थानीय कार्यालय में बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। केशव चेरिटेबल ट्रष्ट की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में नागरिकता संशोधन कानून की उपकारिता एवं इसको लेकर फैलाए जा रहे भम्र पर विस्तारित चर्चा की गई। ट्रष्ट के अध्यक्ष डा. रविन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में बरगढ़ सांसद सुरेश पुजारी, संघ के ओडिशा पश्चिम प्रांत संघचालक विपिन बिहारी नंद, अध्यापक दुर्गा प्रसाद साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष गिरिश पटेल, राजीव सतपथी, दिलीप पंडा, रंजन शर्मा एवं मानस साहू समेत शहर के अनेकों लोग उपस्थित थे। अंत में ट्रष्ट के सचिव विमल दीक्षित ने उपस्थित लोगो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …