Home / Odisha / विश्व नाटय दिवस के आयोजन में सभी संगठन होंगे  शामिल

विश्व नाटय दिवस के आयोजन में सभी संगठन होंगे  शामिल

संबलपुर। आगामी 27 मार्च को प्रस्तावित विश्व नाटय दिवस के आयोजन में संबलपुर के सभी संगठन अपना योगदान देंगे। संबलपुर नाटय कला परिषद की ओर से चित्रगुप्त कल्याण मंडप में बुलाए गए प्रेस कांफे्रंस में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है। बैठक में कलाकार शिवनारायण सतपथी, बाबूजी पटनायक, नाटय कला परिषद के सचिव प्रशांत महाराणा, कोषाध्यक्ष दिलीप पृष्टि, श्री कल्चरल एससोसिएशन के सत्यरंजन बेहेरा, ओडिशा सांस्कृतिक समाज के प्रफूल्ल होता, मंच नायक के प्रदीप पंडा, आर्टिष्ट एसोसिएशन के सूर्य पाणिग्राही, माहेश्वरी प्रसाद पाणिग्राही, संतोष कुमार मिश्र एवं अतीश सतपथी के अलावा शहर के विभिन्न संगठनो के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …