Home / Odisha / गरीबों के बीच चश्मा वितरित

गरीबों के बीच चश्मा वितरित


कटक. लायंस क्लब कटक पेटल्स द्वारा वृद्ध गरीबों के बीच नेत्रजांच के बाद चश्मा वितरित किया गया. इसके लिए एक शिविर का आयोजन किया गया था. कटक के मंगलाबाग स्थित पॉपुलर क्लब में लायन किरण चनानी की अध्क्षता में इस शिविर का आयोजन किया गया था. इसको सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए लायन संतोष अग्रवाल एवं लायन रिंकी अग्रवाल ने कड़ी मेहनत की, जिसे स्थानीय युवा समाजसेवी प्रमोद अग्रवाल का बहुत बड़ा सहयोग मिला.

कटक पेटल्स की सचिव लायन रिंकी अग्रवाल ने बताया कि कटक पेटल्स की ये एक विरल परियोजना है और क्लब ने इस कार्यक्रम को निरंतर जारी रख रखा है. सालभर में हजारों गरीब वृद्ध व्क्तियों को चलिसिया चस्मा का वितरण किया जाता है. इस शिविर का उद्घाटन स्थानीय कॉरपोरेटर नमिता प्रधान ने किया, जिसमें स्थानीय पूजा कमेटी के प्रमुख लोग भी उपस्थित थे. शिविर में 296 लोगों को चश्मा प्रदान किया गया. मानवसेवा, समाज हित में महिलाओं द्वारा किये गए इस नेक कार्य की लोगों ने काफी प्रशंसा की. आने वाले दिनों में कटक पेटल्स 5000 से ज्यादा लोगों को तक इस सेवा को पहुंचाने का लक्ष्य रखा है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …