Home / Odisha / बीजू पटनायक जयंती पर आयोजित होगा मिनी मैराथन

बीजू पटनायक जयंती पर आयोजित होगा मिनी मैराथन

  •  पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू

    भुवनेश्वर. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती के अवसर पर राज्य सरकार के खेल व युवा सेवा विभाग की ओर से आगामी पांच मार्च को मिनी मैरथन का आयोजन किया जाएगा. इसके पंजीकरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई. यह प्रक्रिया चार मार्च तक चलेगी. इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागी कलिंग स्टेडियम में पंजीकरण करवा रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीजू पटनायक मैराथन में कुल छह वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. कनिष्ठ वर्ग मे 15 से 18 साल के आयु वर्ग के बीच बालक-बालिकाएं शामिल हो सकेंगी. इसी तरह 18 से 50 साल की आयु तक के लिए एक वर्ग व 50 साल से अधिक आयु वाले लोगों के लिए एक वेटरन वर्ग बनाया गया है. पुरुष व महिला दोनों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी. बाहर से आने वाले प्रतियोगियों के लिए चार तारीख की रात को कलिंग स्टेडियम परिसर में ठहरने का प्रबंध विभाग द्वारा किया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …