Home / Odisha / 26 अक्टूबर से लापता चल रहे युवक की लाश बरामद

26 अक्टूबर से लापता चल रहे युवक की लाश बरामद

  •  मामला संदिग्ध

 

संबलपुर। पिछले 26 अक्टूबर से लापता चल रहे युवक की लाश शनिवार की सुबह चारभाटी चौक के एक नाले से बरामद किया गया है। मृतक का नाम संतोष गरडिया बताया गया है तथा वह बिनाखंडी का रहनेवाला था। मामले की खबर पाकर धनुपाली एवं टाउन पुलिस की टीम मौकाए वारदात पर पहुंची और मृतक की लाश का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बिनाखंडी निवासी तीस वर्षीय संतोष गरडिया अविवाहित था। रिक्सा चलाकर वह अपना गुजारा चला रहा था। पिछले 26 फरवरी को वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। घरवालों ने उसे तलाशने का भरसक प्रयास किया और अंतत: टाउन थाना में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया। टाउन पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि शनिवार की सुबह चारभाटी नाला से उसकी लाश बरामद किया गया। संतोष के परिवार के लोगों के कहना है कि निश्चित तौरपर संतोष के साथ किसी तरह की अनहोनी हुई है। यदि गंभीरता से मामले की जांच की जाए तो कई चौंकानेवाला तत्थ सामने आएगा। जबकि टाउन थाना प्रभारी रमेशचंद्र दोरा का कहना है कि सिरे से इस मामले की छानबीन की जा रही है। संतोष की मौत किन हालतों में हुई, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस संतोष के पोस्टमॉटम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई आरंभ की जाएगी। खबर लिखे जानेतक टाउन पुलिस की छानबीन जारी थी।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …