Home / Odisha / ढेंकानाल में एक रात में तीन मंदिरों में चोरी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ढेंकानाल में एक रात में तीन मंदिरों में चोरी

  •  देवी-देवताओं के आभूषण और दानपेटियों को ले गये चोर

ढेंकानाल। ढेंकनाल जिले की एक पंचायत में एक रात में तीन मंदिरों में चोरी होने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। शुक्रवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने तीन मंदिरों में धावा बोला और देवी-देवताओं के जेवर और दानपेटी लूट ली। बताया जाता है कि बहड़ा गांव में मंगला मंदिर, कडुआ में शिव मंदिर और बौंसपाल पंचायत के गालू गांव में श्रीराम मंदिर को निशाना बनाया गया है। बताया जाता है कि मंगला मंदिर के देवी-देवताओं के 3 लाख रुपये से अधिक के सोने और चांदी के आभूषण और बाकी दो मंदिरों की दान पेटियों से पूरी नकदी ले गये हैं।
मंगला मंदिर के पुजारी नरोत्तम जेना ने मीडियाकर्मियों को बताया कि आज सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो तीन दरवाजों के ताले टूटे हुए मिले। मंदिर के अंदर पूजा सामग्री रखने वाली सभी सामग्री और बक्सों में तोड़फोड़ की गई थी। मूर्ति का सोना ‘मंगलसूत्र’, चांदी का मुकुट और अन्य आभूषण गायब हैं।
तीनों मंदिरों की प्रबंधन समितियों की शिकायत के बाद कामाख्यानगर थाने की एक टीम ने मंदिरों में जाकर पुजारियों और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने कहा कि सबूत इकट्ठा करने के लिए एक वैज्ञानिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान व तलाश शुरू कर दी है।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …