Home / Odisha / बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र
मौसम

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र

  •  48 घंटों में अच्छी तरह से चिह्नित होने की संभावना

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण पश्चिम-मध्य और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह जानकारी गुरुवार को भुवनेश्वर स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय केंद्र ने देते हुए बताया कि इसके अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तटों से सटे पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में इसके और अधिक चिह्नित होने की संभावना है। इसके प्रभाव में ओडिशा में विभिन्न जिलों में बारिश होने की सूचना है तथा अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। मालकानगिरि, कोरापुट, नवरंगपुर, रायगड़ा, कलाहांडी, कंधमाल, गजपति, गंजाम, खुर्दा और पुरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7 से 11 सेंटीमीटर) होने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …