Home / Odisha / केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भुवनेश्वर में रैली शुक्रवार को
amit shah

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भुवनेश्वर में रैली शुक्रवार को

भुवनेश्वर- केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को ओडिशा के दौरे पर आयेंगे। इस दौरान वह सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के साथ-साथ भाजपा की ओर से आयोजित होने वाले एक रैली तथा एक सांगठनिक बैठक में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाह शुक्रवार की सुबह 10.10 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे। इसके बाद वह लोकसेवा भवन में इस्टर्न जोनल काउनसिल मिटिंग में अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद चार बजे वह जनता मैदान में सीएए के समर्थन में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इसमें एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे. इसके बाद वह पार्टी के एक सांगठनिक बैठक में शामिल होंगे। इसमें पार्टी के विधायक, सांसद. विधायक प्रत्याशी व सांसद प्रत्याशियों के अलावा समस्त जिलाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …